Sunday, March 27, 2011

अंतर पीड़ा 

मन मेरा क्यूँ ये

भटक  रहा

स्मृति  का सहारा 

खोज रहा........

है  विकल आज क्यूँ 

ये  इतना 

जो  अश्रु किनारा 

ढूंढ  रहा......

क्या कल्पित पाया 

कुछ  भी नहीं..?

जो शुन्य..शुन्य 

में भटक रहा....... 

हुई  सृजित

मेरे  जीवन पथ पर 

नीरवता  ही नीरवता 

देहरी  के जलते दीप बुझे 

छल गयी मुझे अंतर् पीड़ा   .........

(ये कविता उस समय की  लिखी हुई है जब हम ११वीं क्लास में थे ....ऐसी कुछ पुरानी यादें है ....जो मन से चिपकी हुई है ....आज उन्हें यहाँ लिखकर ....उनसे पीछा छुड़ाना चाहती हूँ ऐसा नहीं कहूँगी.... हाँ बस एक कोशिश है अपने बीते कल को नए ...सिरे से बांधने की ...और कुछ नए अहसासों  से तालमेल बिठाने की .................)



















0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home